प्रोग्रेसिव मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से महिला डॉक्टर के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पर मोमबत्ती रैली निकाली गई:
1 min read
आसनसोल :प्रोग्रेसिव मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में और इस अपराध के दोषियों को सजा देने की मांग पर मोमबत्ती रैली निकाली गई इस मौके पर यहां डॉक्टर नजर इमाम अंसारी डॉक्टर नसीम अंसारी कलोल राय डॉ एस एस महापात्र डॉ उत्तम उदय डॉ डी भंडारी डॉ एस पांडे डॉ टी इकबाल डॉक्टर एस एम हुसैन डाक्टर हसन वारसी डॉ शहनवाज डॉ मोहसिन डॉ मिराज डा फिरोज़ आदि उपस्थित यहां पर संगठन की तरफ से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जिस महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई उसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई उन्होंने कहा कि सिर्फ बंगाल नहीं पूरे हिंदुस्तान में महिलाओं पर इस तरह की अत्याचार हो रहे हैं जिसका उनका संगठन पुरजोर विरोध करता है और उनकी मांग है कि जहां भी इस तरह की घटनाएं होती हैं दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए












