shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम की तरफ से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि:

1 min read

आसनसोल: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम के आशुतोष हाल में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी कल्लोल राय के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज शिक्षक दिवस यानी भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महापुरुष का जन्म भारत में हुआ था इस मौके पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से विवेकानंद हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से समाज में अच्छे नागरिकों का निर्माण होता है। वहीं इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महापुरुष भारत में जन्म लिए थे यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है उन्होंने कहा कि चाहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन हो या ईश्वर चंद्र विद्यासागर या डॉक्टर जगदीश चंद्र बोस आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय यह सभी महान शिक्षक थे जिन्होंने हमारे देश और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की उन्होंने कहा जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष में रॉकेट भेजा था तब उन्होंने तत्कालीन विपक्षी नेता अटल बिहारी वाजपेई को बुलाया था और कहां था कि भारत की यह उपलब्धि सिर्फ कांग्रेस शासित केंद्र सरकार की नहीं पूरे भारतवर्ष की उपलब्धि है क्योंकि जब बात देश की आती है तब राजनीति से ऊपर उठना पड़ता है अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम भी इसी तरह से काम करना चाहता है राजनीति की जगह पर जरूर राजनीति रहेगी लेकिन जब बात आसनसोल के विकास की हो तब सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page