3 फरवरी से राज्य में खुलेंगे स्कूल मुख्यमंत्री ने की घोषणा :
1 min read
पिछले कुछ समय से पश्चिम बंगाल में छात्र छात्राओं के अभिभावक और विभिन्न दलों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही थी कि जब कोरोना काल में सब कुछ खुला हुआ है तो स्कूलों को बंद क्यों रखा जा रहा है इनकी दलील थी कि जब चुनाव किए जा रहे हैं जब मेले आयोजित हो रहे हैं यहां तक कि बाजारों में भी अब पाबंदियां पहले जैसे नहीं है तब स्कूलों को बंद क्यों रखा जा रहा है इसे देखते हुए आज राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बहुत बड़ी घोषणा की उन्होंने बताया कि 3 फरवरी से कक्षा 8 से लेकर 12 तक में पठन-पाठन शुरू किया जाएगा वहीं सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में खोले जाएंगे हालांकि उन्होंने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में पठन पाठन कोरोना नियमों का पालन करते हुए करना होगा












