दिन दहाड़े हुई करीब पांच लाख की छिनतई:
1 min read
आज चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर पुल पर बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने बराकर स्टेशन रोड निवासी व्यापारी सुरेश डालमिया के पुत्र सोनू डालमिया और उनके मुंशी गोपाल प्रसाद से दिन दहाड़े चार लाख सत्तर हजार रूपये छिन कर फरार हो गए । बताया जा रहा है कि सोमवार करीब 12बजे सोनू डालमिया और मुंशी गोपाल प्रसाद चार लाख सत्तर हजार रूपये लेकर बाइक पर चिरकुंडा स्थित बैंक आफ इंडिया जा रहे थे । इसी दौरान ठीक पुल पर एक लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी पीछे से आ आए और सोनू तथा उनके मुंशी पर हमला कर चार लाख सत्तर हजार छिन कर चिरकुंडा की ओर भाग गए . घटना की सूचना पाकर चिरकुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है












