प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग पर भाजपा ने सौंपा डी आई दफ्तर को ज्ञापन।।
1 min readआसनसोल टाइम्स : कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों से पूरे राज्य में प्राथमिक स्तर पर स्कूलों में पठन-पाठन बंद है इसके खिलाफ आज भाजपा की तरफ से आसनसोल में डीआई ऑफिस वह ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी कृष्णेदु मुखर्जी 43 नंबर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा सहित और भी कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर कृष्णदु मुखर्जी ने कहा कि पिछले 2 सालों से प्राथमिक स्तर पर इस राज्य के बच्चों की शिक्षा को अंधकार में धकेल दिया गया है शराब की दुकानें खुली हुई हैं लेकिन विद्यालय बंद है और अब एक नया शिगूफा छोड़ा गया है मोहल्ले में पाठशाला बच्चों को मैदानों में और पेड़ों के नीचे पठन पाठन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है ।

कृष्णेंदु मुखर्जी ने राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को ना खोलने के फैसले को एक पीढ़ी को खत्म करने की साजिश करार दिया वहीं आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने भी स्कूलों को ना खोलने को लेकर राज्य सरकार पर तीव्र आक्रमण किया जितेंद्र तिवारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बोस पर करारा प्रहार करते हुए उनको व्यर्थ कहा उन्होंने कहा कि स्कूलों में जाने से कोरोनावायरस लेकिन टीएमसी के स्वभाव में जब 500 से ज्यादा लोग उपस्थित हो रहे हैं तब कोरोना नहीं फैल रहा है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि स्कूल का बनाने में करोड़ों खर्च हो रहे हैं केंद्र सरकार की तरफ से मिड डे मील के लिए करोड़ों रुपए अनुमोदन किए जा रहे हैं शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सब टीएमसी के अपने पैसे से नहीं हो रहा है पब्लिक के पैसे से शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है और मिड डे मील का खर्च उठाया जा रहा है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से कहा जा रहा है कि अब मोहल्ले में पाठशाला लगाए जाएंगे और बच्चों को खुले मैदान में पढ़ाया जाएगा उन्होंने कहा कि जिस दिन बारिश ज्यादा होगी या धूप ज्यादा होगी या सर्दी ज्यादा होगी उस दिन क्या होगा उन्होंने कहा कि वह इस तरह की किसी भी चीजों को नहीं मानेंगे और भाजपा की तरफ से जल्द से जल्द स्कूल खोलने की मांग रखी गई है भाजपा नेताओं ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि अगर जल्द से जल्द स्कूलों को नहीं खोला गया तो पार्टी की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।।













