आसनसोल जिला अस्पताल में हुआ अग्निशमन का मॉक ड्रिल:
1 min read
आज आसनसोल जिला अस्पताल में एक मॉक ड्रिल किया गया इसके तहत आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए इसको लेकर आसनसोल दमकल विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के चिकित्सकों नर्सों ग्रुप डी कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया

इस संदर्भ में आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास ने कहा कि आज दमकल विभाग के सहयोग से आसनसोल जिला अस्पताल में अग्निशमन का मॉक ड्रिल हुआ उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के माक ड्रिल किए जाते रहते हैं उन्होंने बताया कि अस्पताल की पुरानी और नई बिल्डिंग में अग्निशमन की पूरी व्यवस्था है समय-समय पर इस तरह के मॉक ड्रिल किए जाते हैं जिससे कि आग लगने की स्थिति में दमकल के आने तक आग पर किस तरह से काबू करके रखा जाए इसका प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण पहले ही होने वाला था लेकिन दमकल विभाग के अधिकारियों का अपॉइंटमेंट ना मिलने से इसमें थोड़ी हुई












