अब तक नहीं मिला लापता दिव्या का कोई सुराग परिवार परिजन परेशान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के एसबीआई गोरई रोड के किनारे सेंट मैरी गोरेटी स्कूल से कल दोपहर 1:40 से लापता दिव्या कुमारी खरवार के परिजन और पड़ोसी आज शाम आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट पहुंचे और एक बार फिर उन्होंने पुलिस प्रशासन से उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई घटना के बारे में उनकी मां ने बताया कि रोजाना की तरह कल भी उनकी बेटी स्कूल गई थी रोज उनके पति बेटी को स्कूल छोड़ने और स्कूल से लेने जाते थे कल भी उनके पति उनकी बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे लेकिन जब उनके पति अपनी बेटी को वापस लाने स्कूल गए तो तय समय बीत जाने के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चला ऐसे में उन्होंने वहां के लोगों से बात की लेकिन कोई पता नहीं चला उनकी मां ने बताया कि उनके मोहल्ले में तो उन्हें किसी पर शक नहीं है लेकिन उनकी बेटी की एक दोस्त पर उनको शक है उन्होंने कहा कि यह संभव है कि उस सहेली को उनकी बेटी के बारे में सब कुछ पता है अगर पुलिस उस लड़की से पूछताछ करें तो हो सकता है कि उनकी बेटी के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाए उन्होंने कहा कि उनकी बेटी स्कूल से घर-घर से स्कूल आना जाना करती थी ट्यूशन भी घर में ही पढ़ती थी उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से उनकी बेटी को ढूंढने का आश्वासन दिया गया है लेकिन वह अपनी बेटी के लापता होने पर बेहद परेशान है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढ के निकाला जाए वही जब हमने लापता लड़की के पिता गंगासागर खरवार से बात की तो उन्होंने कहा कि रोज की तरह कल भी उन्होंने अपनी बेटी को स्कूल छोड़ा था उनकी बेटी की स्कूल से छुट्टी 1:40 पर होती है वह 1:30 बजे तक स्कूल पहुंच जाते हैं और अपनी बेटी को अपने साथ घर वापस ले आते हैं कल भी वह रोज की तरह 1:30 बजे ही स्कूल पहुंच गए थे लेकिन 1:50 तक इंतजार करने के बाद भी जब उनकी बेटी नहीं दिखी तो उन्होंने स्कूल की टीचरों से बात की। स्कूल की टीचरों ने तुरंत स्कूल की प्रधान अध्यापिका को इस बात की जानकारी दी वह मौके पर आ गई और सीसीटीवी फुटेज को देखा जाने लगा उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज पर कुछ काम हो रहा था इसलिए ऑपरेटर को बुलाया गया तब तक पुलिस भी आ गई थी सबकी मौजुदगी में सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो पाया गया कि उनकी बेटी रोज जहां पर अपने पिता का इंतजार करने के लिए खड़ी होती थी कल वहां पर खड़ी नहीं थी आखिरी बार उसे स्कूल की सीढ़ियों पर देखा गया था टीचरों ने बताया कि उनकी बेटी ने स्कूल के सभी पीरियड्स में पढ़ाई की थी और उसने सारे क्लासेस किए थे लेकिन छुट्टी के बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल रहा है लड़की के पिता ने भी इस बात का अंदेशा जताया की उनकी बेटी की सहेलियों को उनके बारे में जरूर पता होगा उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी सहेलियों को या तो पुलिस थाने बुलाकर या उनके घर जाकर उनसे पूछताछ की जाए उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के पास कोई फोन नहीं रहता था घर के मोबाइल का ही उनकी बेटी पढ़ने के लिए इस्तेमाल किया करती थी उन्होंने कहा कि उनकी सहेलियां कल स्कूल नहीं गई थी। यही बात दिव्या की मां ने भी बताया उन्होंने कहा कि उनकी बेटी दिव्या स्कूल जाने से पहले उनकी सहेलियों को फोन किया करती थी और यह जान लेती थी कि उसकी सहेलियां स्कूल जा रही है या नहीं लेकिन कल उसकी सहेलियां स्कूल नहीं गई थी ऐसे में दिव्या की मां को भी लग रहा है कि कहीं ना कहीं उनकी बेटी की सहेलियों को उसके लापता होने के बारे में जरूर कुछ ना कुछ पता है वही आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट पहुंची उनकी एक पड़ोसी महिला ने भी कहा कि दिव्या सिर्फ घर से स्कूल और स्कूल से घर आना जाना करती थी बाहर किसी से मिलना जुलना भी नहीं था ट्यूशन पढ़ने के लिए शिक्षक घर में आते थे ऐसे में उनको यह बात समझ में नहीं आ रही है कि दिव्या आखिर गई तो गई कहां












