कक्षा 9 की छात्रा लापता साउथ पुलिस पोस्ट में शिकायत दर्ज:
1 min read
आसनसोल :पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश में बच्चा चोरी की घटना तेजी से बढ़ रही थी कई मौका पर देखा गया कि लोगों में बच्चा चोरी को लेकर अफवाह भी फैल गई थी इसी बीच आसनसोल के एसबी गोरई रोड के किनारे सेंट मेरी गोरेटी हाई स्कूल के कक्षा 9 की छात्रा दिव्या कुमारी खरवार लापता हो गई है घटना के बाद उनके पिता गणेश कुमार खरवार ने आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट में एक लिखित शिकायत दर्ज की है आपको बता दें कि रोजाना स्कूल से छुट्टी होने के बाद दिव्या घर आ जाती है लेकिन कल से उसका कोई पता नहीं है कल दोपहर 1:40 के बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल रहा है इसे लेकर दिव्या का पूरा परिवार बेहद चिंतित है












