shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चैटर्जी के नेतृत्व में भाजपा लीगल सेल ने आर जी कर मामले में इंसाफ की मांग पर किया प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :बीजेपी लीगल सेल की तरफ से आज आसनसोल अदालत के निकट आर जी कर को लेकर इंसाफ की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चैटर्जी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। यहां भाजपा लीगल सेल के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर बप्पा चैटर्जी ने ममता बनर्जी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आर जी कर की घटना के बाद ममता प्रशासन ने असली दोषियों को छुपाने की बहुत कोशिश की सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई लेकिन वह असली दोषियों को बचा नही पाएंगी। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में एक ऐसी सरकार चल रही है जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान नही कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आर जी कर मामले को लेकर चारों तरफ हो रहे विरोध प्रदर्शन से इतनी बौखला गई हैं कि अब वह बंगाल को अशांत करने की कोशिश कर रही है तभी उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आक्रामक होने को कहा है। बप्पा चैटर्जी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के पास भी सांप को काबू में करने के लिए कार्बोलिक एसिड है। उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने भतीजे के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता आसान करना चाहती हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि यह भारत है अब यहां परिवारवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नही है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें लगा कि किसी सेटिंग के तहत मेडिकल कॉलेज की छात्रा को इंसाफ नहीं मिल रहा है तो बीजेपी सीबीआई के खिलाफ भी आंदोलन करेगी लेकिन महिला डॉक्टर के दोषियों को सजा दिलवा के रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अब समझ आ गया है कि प्रशासन से कुछ नही होगा इसलिए आम जनता चाहे वह डॉक्टर हो या वकील या अन्य कोई सड़कों पर उतरे है और उनको समझ में अपने घर को बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्हें खुद ही सड़कों पर उतरना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page