shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

ईसको के आवासों में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को हटाने के लिए आए अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते लौटना पड़ा बैरंग:

1 min read

बर्नपुर :अवैध रूप से कब्जा किये गये ईसको आवासों को खाली कराने के दौरान अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा. मंगलवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना क्षेत्र के न्यूटाउन की घटना है. इन सभी आवासों को खाली कराने के दौरान ईसको के कई आवासों को खाली कराने के दौरान अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। निवासियों की मांग है कि पहले न्यूटाउन इलाके में अवैध खटालों को हटाया जाये, फिर आवास खाली कराये जायेंगे, अंत में ईसको के अधिकारी बैरंग वापस लौट गये। आज जब ईसको के अधिकारी सीआईएसएफ को साथ लेकर ईसको आवासों को खाली करने के लिए आए तो लोगों ने इसका विरोध किया लोगों का कहना था कि वह दिन घरों को खाली कर देंगे उन्होंने स्वीकार किया कि इन घरों में अवैध तरीके से लोग रह रहे हैं और यहां पर वही लोग रह रहे हैं जिनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है लेकिन फिर भी वह लोग घर जरूर खाली कर देंगे यह घर ईसको कंपनी के हैं और उन्हें घर खाली करने में कोई एतराज नहीं है लेकिन उनकी बस एक ही मांग है कि ईसको की जमीन पर अवैध तरीके से जो खटाल चल रहे हैं उनको पहले हटाया जाए उन्होंने कहा कि इन खटालों के कारण यहां के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई बार ईसको प्रबंधन से इस बारे में अनुरोध किया गया है चार दिन पहले भी ईसको प्रबंधन को चिट्ठी लिखकर खटालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अनुरोध किया गया था लेकिन खटालों को खाली नहीं करके घरों को खाली करने का अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि आखिर ईसको प्रबंधन अपनी जमीन पर खटालों को क्यों रहने देना चाह रहा है यह लोगों की समझ में नहीं आ रहा है उनका साफ कहना था कि उन्हें घर खाली करने से कोई एतराज नहीं है लेकिन ईसको प्रबंधन पहले ईसको की जमीनों पर अवैध तरीके से बने खटालों को हटाए इस बारे में आज घरों को खाली करने आए एक अधिकारी ने बताया कि यहां पर ईसको की तरफ सेबड़े पैमाने पर निवेश किया जाएगा जिससे आसनसोल बर्नपुर औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास होगा यहां पर नए कर्मचारी अधिकारी काम करने के लिए आएंगे उनके रहने के लिए घरों की आवश्यकता होगी इसलिए उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए सिर्फ ईसको द्वारा प्रयास करने से नहीं होगा इसमें सबको मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है वही खतों को लेकर लोगों द्वारा जो आपत्ति जताई जा रही थी उसे पर उन्होंने कहा कि इस बारे में ईसको प्रबंधन फैसला लेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page