दोमहानी स्लिप मैदान के पास रेलवे आवास में आज सुबह 3 बजे के आसपास डकैती महिला को हथियार की नोंक पर रखकर दिया घटना को अंजाम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल रेलवे डिवीजन में पॉइंट मैन के पद पर कार्यरत भूपेंद्र कुमार सिंह दोमहानी रेलवे कॉलोनी के स्लिप मैदान के पास रेलवे आवास में रहते हैं फिलहाल वह किसी व्यक्तिगत काम से अपने पुश्तैनी गांव गए हुए हैं घर में उनकी पत्नी श्वेता सिंह और बच्चे ही हैं आज सुबह 3:00 बजे के आसपास दो युवक हाथ में भोजाली और अन्य धारदार हथियार लेकर आवास का ताला तोड़कर अंदर घुसे उस समय श्वेता सिंह अपने दो बच्चों के साथ गहरी नींद में थी यह दोनों युवक ताला तोड़कर उनके आवास के अंदर पहुंचे और अलमारी तोड़कर चोरी करने की कोशिश करने लगे आवाज सुनकर जब श्वेता सिंह की नींद टूटी तो वह उन दोनों युवकों को अपने आवास के अंदर देखकर डर गई। इससे पहले कि वह चीख पुकार कर आसपास के लोगों को जानकारी दे पातीं वह दोनों युवक उनके पास आ गए और हथियार उनके माथे पर सटाकर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगे इसके बाद उन दोनों युवकों ने महिला को धमकाया और जितने भी कीमती सामान और नगद घर में रखा हुआ है सब देने के लिए धमकी दी घर में नगद तो नहीं था लेकिन घर में रखें सभी अलमारीयों को तकरीबन 15 मिनट तक यह दोनों युवक खंगालते रहे तकरीबन 10 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर रेलवे आवास में रहने वाले लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है इनका कहना है कि आए दिन रेलवे आवासों में कोई ना कोई घटना हो रही है रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा रेलवे आवासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित गश्त करने का नियम है लेकिन कहीं ना कहीं जिस तरह से आए दिन रेलवे आवासों में इस तरह की घटनाएं घट रही हैं आरपीएफ की तत्परता पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है श्वेता सिंह इस हादसे से स्वाभाविक रूप से बहुत डर गईं हैं उन्होंने कहा कि उनके पति घर पर नहीं है वह अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ आवास में रह रहीं हैं ऐसे में दो युवक सुबह 3:00 बजे उनके घर आते हैं और बिना किसी रोक-टोक या डर के लूटपाट करके 10 लाख रुपए के आसपास के गहने लूट कर ले जाते हैं श्वेता सिंह ने कहा कि अगर वह विरोध करतीं तो उनके और उनके बच्चों को दोनों अपराधी नुकसान पहुंचा सकते थे उन्होंने कहा कि रेलवे आवासों में रहने वाले रेलवे कर्मचारी और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रेलवे प्रबंधन का काम है लेकिन जिस तरह से आए दिन रेलवे आवासों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं उससे रेलवे आवास में रहने वाले लोग बेहद डरे हुए हैं घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस फोर्स और आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है












