आसनसोल रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब की बोतलों सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :शुक्रवार शाम 7:30 बजे के आसपास आरपीएफ पोस्ट आसनसोल वेस्ट के ऑफिसर और जीआरपीएस आसनसोल के अधिकारियों द्वारा नियमित जांच के दौरान आसनसोल रेलवे स्टेशन के तीन और चार नंबर प्लेटफार्म के बीच एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया जांच में उसका नाम सैयद शमीम पाया गया वह आसनसोल के दक्षिण थाना अंतर्गत बुधा इलाके का निवासी था उसके पास एक सफेद रंग का नायलॉन हैंडबैग था जांच में उस बैग से विदेशी शराब की 48 बोतलें पाई गई हर एक बोतल 500 मिलीलीटर की थी हर एक की कीमत 105 रुपए प्रति बोतल थी कुल 5040 रुपए की विदेशी शराब इस व्यक्ति के पास से बरामद की गई व्यक्ति को आसनसोल जीआरपी को सौंप दिया गया आसनसोल जीआरपी द्वारा इसके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया












