डिवा ब्यूटी सैलों और नेल स्टूडियो का हुआ नए कलेवर में उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के सारदा पल्ली इलाके में आज डिवा ब्यूटी सैलों एंड नेल स्टूडियो का फिर से उद्घाटन हुआ आपको बता दें कि अधिवक्ता और ब्यूटीशियन पंपाली मुखर्जी यहां पिछले 12 वर्षों से इस ब्यूटी सैलों को चला रहीं हैं लेकिन अब उन्होंने आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग करते हुए और उच्च स्तरीय सामग्रियों और यंत्रों के सहारे इस ब्यूटी सैलों को फिर से शुरू किया है आज इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया मशहूर ब्यूटी थैरेपिस्ट सोना द्वारा इसका उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां रेकी टीचर सर्वानी दत्ता अधिवक्ता और कनकधारा से जुड़ी नवनीता बनर्जी चिकित्सक अरोमिता खां सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर पंपाली मुखर्जी ने कहा कि वह पेशे से एक वकील है लेकिन ब्यूटीशियन का काम करना उनका पैशन है और अपने इसी पैशन को आगे बढ़ाते हुए आज से तकरीबन 12 साल पहले उन्होंने इस ब्यूटी सैलों की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि आज इसका फिर से उद्घाटन किया जा रहा है और वह चाहतीं हैं कि आसनसोल की महिलाएं यहां पर आए क्योंकि यहां पर उचित कीमतों पर उच्च स्तरीय सेवा उपलब्ध कराई जाती है वही सर्वानी दत्ता ने कहा कि वह हमेशा पंपाली मुखर्जी के साथ हैं और इससे पहले भी उन्होंने यहां पर ब्यूटी सैलों किया था और आज इसका फिर से उद्घाटन किया जा रहा है यह बेहद खुशी का मौका है उन्होंने कहा कि यहां पर महिलाओं को जो सेवा प्रदान की जाती है वह और कहीं नहीं दी जाती इसीलिए उन्होंने भी महिलाओं से यहां पर आने का आग्रह किया वहीं नवनीता बनर्जी ने कहा कि वह पंपाली मुखर्जी काफी दिनों से जानतीं हैं और उनके सैलों में जिस तरह की सेवा और जिस तरह से महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाया जाता है वह कहीं और नहीं दिखता उन्होंने कहा कि उनके सैलों में जो कर्मचारी काम करती हैं वह भी अपने काम में बेहद पारंगत है और वह काफी दूर रहने के बावजूद यहां पर नियमित आती है। वही ब्यूटी सैलों का उद्घाटन करते हुए सोना ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से इस कार्य से जुड़े हुए हैं लेकिन इस काम को लेकर पंपाली मुखर्जी के अंदर उन्होंने जो पैशन देखा है वह बहुत कम महिलाओं में देखा जाता है उन्होंने कहा कि एक महिला जब इस तरह के किसी काम से जुड़ती हैं तो महिला सशक्तिकरण का यह सबसे बड़ा सबूत होता है और उन्होंने आज इसके पुनः उद्घाटन के लिए पंपाली मुखर्जी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।













