मिशन जिंदगी सीखा रहा है लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर:
1 min read
बर्नपुर :पिछले कुछ समय से पूरे भारत में जिस तरह से हर उम्र की बच्चियों महिलाओं औरतों पर नाना प्रकार के अत्याचार हो रहे हैं उसे देखते हुए महिलाओं को आत्म सुरक्षा के गुर सीखाना बहुत जरूरी हो गया है इसे देखते हुए मिशनजिंदगी नामक एक सामाजिक संगठन की तरफ से बर्नपुर गुरुद्वारा मैदान में बच्चियों को और महिलाओं को आत्मरक्षा के कौशल सीखने की शुरुआत की गई है इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठनके अध्यक्ष चिंटू शर्मा ने बताया कि आजकल जो माहौल है उसे देखते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा के कौशल आना बहुत जरूरी हो गया है मिशन जिंदगी की तरफ से हर रविवार को बर्नपुर गुरुद्वारा मैदान में लड़कियों को आत्मरक्षा के कौशल सिखाए जाएंगे उन्होंने कहा कि उनके इस प्रयास में विशिष्ट उद्योगपति और समाज से भी पवन गुटगुटिया बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के रंजीत घई का पूर्ण सहयोग रहता है उन्हीं के सहयोग से हर रविवार को यह शिविर लगाया जाता है












