shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आरजी कर मामले को लेकर नगर निगम चौराहे के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से पथावरोध:

1 min read

आसनसोल :भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आज आरजी कर मामले को लेकर नगर निगम चौराहे के सामने पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां पर काफी देर तक रोड पर बैठकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या का विरोध किया गया इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के त्यागपत्र की मांग करते हुए नारेबाजी की गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आवाज बुलंद की गई इस मौके पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि कोलकाता में जिस महिला डॉक्टर की निर्ममता के साथ हत्या की गई है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि इस घटना ने यह दिखा दिया है कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री के रूप में भी ममता बनर्जी कितनी नाकाम है और उनको त्यागपत्र दे देना चाहिए विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी जिस घर की बेटी के साथ यह घटना घटी उस बेटी के माता-पिता तक को शव देखने नहीं दिया जा रहा था कहा जा सकता है कि एक तरह से उनसे छुपा कर महिला डॉक्टर की लाश को शमशान ले जाने की कोशिश की जा रही थी और शमशान में पहले से ही तीन लाशें जलने के लिए लाई गई थी लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा महिला डॉक्टर की लाश को पहले जलाने के लिए शमशान के कर्मचारियों को कहा गया। आखिर इतनी जल्दबाजी क्या थी इसका जवाब पुलिस प्रशासन को देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि महिला डॉक्टर के शव को संरक्षित क्यों नहीं किया गया ताकि एक बार फिर पोस्टमार्टम किया जा सकता। विधायक ने कहा कि उस महिला डॉक्टर के माता-पिता इतने बदकिस्मत हैं कि उनकी बेटी के साथ इस तरह की घटना के बाद उनको अपनी बेटी का अंतिम संस्कार भी करना नसीब नहीं हुआ अग्नि मित्रा पाल ने कहां की पुलिस प्रशासन की तरफ से जिस तरह से एक महिला के साथ हुई घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है उसे देखते हुए पुलिस के अधिकारियों से सिर्फ एक सवाल वह पूछना चाहतीं हैं कि उनके घर में भी बेटियां होगी क्या वह उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित नहीं है उन्होंने कहा कि आज मामले की जांच सीबीआई कर रही है सीबीआई ने कहा है कि अपराध स्थल को पूरी तरह से बदल दिया गया है उन्होंने सवाल किया कि क्या इसीलिए जहां पर हत्या हुई है उसके पास निर्माण के नाम पर एक कमरे को तोड़ दिया गया ताकि सबूतों को मिटाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page