आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की घटना के खिलाफ डीवाईएफआई ने निकाली रैली:
1 min read
बाराबनी :कोलकाता में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ पूरे प्रदेश में विभिन्न संगठनों की तरफ से आंदोलन किया जा रहा है और इंसाफ की मांग की जा रही है इसी क्रम में आज डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया या डीवाईएफआई की तरफ से नीम तला से देंदुआ मोड़ तक एक अधिकार रैली निकाली गई इस रैली में संगठन के तमाम नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए संगठन के नेता विक्टर आचार्य ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो नारकीय घटना घटी अब वह किसी से छिपी हुई नहीं है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बहुत कोशिश की उस घटना को छुपाने की लेकिन घटना के दिन जब कोलकाता पुलिस के सहयोग से उस महिला डॉक्टर के शव को परिवार को बिना बताए ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी तब डी वाई एफ आई सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति और एसएफआई द्वारा कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पास गाड़ी को रोका गया और महिला डॉक्टर के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया गया उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक नहीं थमेगा जब तक महिला डॉक्टर के परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाती उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस हो या सीबीआई जांच के नाम पर क्या किया जा रहा है यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है इतने दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक असली दोषियों को चिन्हित नहीं किया जा सका है उन्होंने मांग की की जल्द से जल्द असली दोषियों को चिन्हित किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए












