जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल की तरफ से आरजी कर कांड के खिलाफ निकाली गयी रैली:
1 min read
आसनसोल :कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में आज कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल की तरफ से कोर्ट परिसर से लेकर बीएनआर तक एक रैली निकाली गई इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे उन्होंने दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए यह रैली निकाली इस बारे में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से कोलकाता में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि आज अगर सभी लोगों ने मिलकर इस मामले का विरोध नहीं किया तो यह दुर्भाग्य जनक घटना किसी के साथ भी हो सकती है इसीलिए आज पूरा बंगाल ही नहीं पूरा देश सड़कों पर उतर आया है और दोषियों को सजा देने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सड़कों पर उतरने वाले कोई राजनीतिक दल के लोग नहीं है माता-पिता है अभिभावक है जो अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से इससे पहले कोलकाता के रानू छाया मंच पर इसी घटना को लेकर एक प्रदर्शन किया जा चुका है और आज यहां पर किया जा रहा है












