जमुड़िया में एक लकड़ी मिल पर वन विभाग का छापा लकड़ी काटने की मशीन जब्त:
1 min read
जमुड़िया :गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर वन विभाग ने लकड़ी मिल पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से काटे गए पेड़ जब्त किये। जमुरिया के कुआ मोड़ की इस घटना में वन विभाग ने एक लकड़ी काटने वाली मशीन को भी जब्त कर लिया। इस बारे में गोरांडी वन विभाग के बीट अधिकारी सुमंत दास ने बताया कि इस मिल में वन विभाग की अनुमति के बिना कई अवैध रूप से काटे गए पेड़ रखे हुए थे। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर वन विभाग ने जमुरिया पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की थाने और लकड़ी के कटे हुए टुकड़ों को जब्त कर लिया। वन विभाग का दावा है कि इस लकड़ी मिल को छोटी मशीन से लकड़ी काटने की अनुमति थी लेकिन बड़ी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, हालांकि लकड़ी मिल के मालिक राजेश भंडारी ने कहा कि लकड़ी मिल चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद हैं












