shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कंज्यूमर राइट्स आर्गेनाइजेशन की तरफ से रविंद्र भवन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :गर्मी के मौसम में जब आसनसोल जिला ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो जाती है जिससे मरीज को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है खास करके थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को रक्त की कमी के कारण भारी दिक्कतें पेश आते हैं इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए आज आसनसोल के रविंद्र भवन में कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर के आयोजन में कुल्टी मदद फाउंडेशन सहित विभिन्न संगठनों द्वारा सहयोग किया गया इस शिविर के आयोजन के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन की वेस्ट बेंगल प्रेसिडेंट मीठु मुखर्जी ने कहा की गर्मी के मौसम में आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो जाती है जिस वजह से मरीज को और उनके परिवार के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनकी इस परेशानी को दूर करने के लिए आज कंज्यूमर राइट्स आर्गेनाइजेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने इस रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए कुल्टी मदद फाउंडेशन पार्थ प्रतिम दास का विशेष रूप से धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने सभी से रक्तदान के लिए आगे आने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि रक्त की कमी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें वही कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे ने कहा कि जिस तरह से आज मिठू मुखर्जी के नेतृत्व में कंज्यूमर राइट्स आर्गेनाइजेशन द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि जिस तरह से मिठु मुखर्जी ने आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया है उससे और भी महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए वहीं मिठू मुखर्जी के बेटे शुभोदीप मुखर्जी ने कहा कि आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भी रक्तदान के लिए आगे आने की आवश्यकता है ताकि नए रक्तदाता सामने आए और रक्तदान की यह प्रक्रिया अनवरत धारा प्रवाह चलती रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page