आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कांड के खिलाफ भाजपा का आसनसोल दक्षिण थाने के सामने प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विभिन्न थानों के सामने घेराव प्रदर्शन किया गया इसी कड़ी में आज भाजपा की तरफ से आसनसोल दक्षिण थाने के सामने भी घेराव किया गया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इन्होंने हाथों में भाजपा के झंडे थाम रखे थे और फांसी का फंदा लेकर दोषियों को चिन्हित करके फांसी पर लटकाने की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे आसनसोल साउथ थाने के सामने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के लिए कोलकाता पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस मौके पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर ने कहा कि आज बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है यहां पर महिला डॉक्टर की उनके कार्य स्थल में बलात्कार कर हत्या की जाती है उन्होंने कहा कि आज बंगाल में ना तो शिक्षा व्यवस्था ठीक से चल रही है और नहीं स्वास्थ्य व्यवस्था इसके लिए उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे त्यागपत्र देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि 14 अगस्त की रात को जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सामने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर घटना का विरोध कर रहे थे तब टीएमसी के गुंडो द्वारा अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ के गई ताकि सबूतों के साथ छेड़खानी किया जा सके












