shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के वरिष्ठ इनकम टैक्स अधिवक्ता श्री राम अवतार डुमरेवाल का निधन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के जाने-माने इनकम टैक्स अधिवक्ता, श्री राम अवतार जी डुमरेवाल का 14 अगस्त 2024 को उनके पैतृक निवास स्थान, भागलपुर, बिहार में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे परिवार और समाज में शोक की लहर है। स्व. डुमरेवाल जी की अंतिम यात्रा, 15 अगस्त 2024 को गंगा घाट पर उनके परिवार के सदस्यों और नजदीकी रिश्तेदारों की उपस्थिति में संपन्न हुई। उनके चारों पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य इस दुखद अवसर पर मौजूद थे। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र अरुण डुमरेवाल, कृष्णा डुमरेवाल, व्यवसायी, भागलपुर निवासी, अजय डुमरेवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आसनसोल और संजय डुमरेवाल, आयकर अधिवक्ता हैं। उनकी शोक सभा बैठक 24 अगस्त तक एवं उनका श्राद्ध कर्म और द्वादश कर्म 26 अगस्त, मंगलवार को भागलपुर में संपन्न होगा।

स्व. रामअवतार डुमरेवाल जी ने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सादगी से अपने प्रोफेशनल क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता हमेशा याद की जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और स्वर्ग में उच्च स्थान प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page