आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ ईसको ऑफिसर्स एसोसिएशन ने ने निकाली विरोध रैली:
1 min read
बर्नपुर :ईसको ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आर. जी. कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या की कड़ी निंदा करते हुए 3 किलोमीटर का विरोध पैदल मार्च किया । संगठन से जुड़े लोगों का कहना था कि यह घटना समाज के नैतिक पतन का प्रतीक है और हम इसके खिलाफ खड़े हैं। हमारी माँग है कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सज़ा दी जाए, ताकि इस तरह के अमानवीय कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो। यह मार्च न्याय की पुकार है, और हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता।”












