नही रहे शिल्पांचल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी रामबाबू जी बंसल:
1 min read
आसनसोल :शिल्पांचल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी रामबाबू जी बंसल का सोमवार शाम 4 बजे देहांत हो गया। वह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इस संदर्भ में आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिती के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि रामबाबू जी बंसल एक बहुत बड़े समाजसेवी थे और महावीर स्थान मंदिर में भी उन्होंने काफी योगदान दिया था । वह आसनसोल ब्लाइंड स्कूल और पुनर्दृष्टि आई हॉस्पिटल के वह चेयरमैन भी थे और वह नेत्रदान को जीवन का सर्वश्रेष्ठ दान मानते थे इसलिए उन्होंने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया था। अरुण शर्मा ने कहा कि शिल्पांचल के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनकी बेहद अहम भूमिका रहती थी। उनका जाना शिल्पांचल के लिए अपूरणीय क्षति है। महावीर स्थान सेवा समिति की तरफ से उनको नम आंखों से विदाई दी गई। रामबाबू जी बंसल की अंतिम यात्रा कुमारपुर के बंसल भवन से आज सुबह 10 बजे मुक्तिधाम आसनसोल के लिए निकलेगी।












