shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने लॉन्च किया ऐप, दासू ने किया कटाक्ष:

1 min read

आसनसोल :भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने राखी के अवसर पर अपने पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की कि आसनसोल इलाके में वह एक नया ऐप लॉन्च करने वाले हैं जिसका नाम है प्रहरी। इसके जरिए चौबीसों घंटे आसनसोल क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप में दो नंबर है जब भी कोई महिला अगर किसी मुसीबत में घिरती है तो वह इन नंबरों पे कॉल कर सकती है स्वेच्छासेवक तुरंत उन महिलाओं तक पंहुचेंगे और उनको बचा कर घर पंहुचाने का इंतजाम करेंगे। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि फिलहाल यह ऐप आसनसोल में ही चालू होगा और कोई भी इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस ऐप की जरूरत इस लिए महसूस हुई क्योंकि महिला सुरक्षा को लेकर बंगाल ने पुलिस प्रशासन बिल्कुल उदासीन है । यही वजह है कि इस ऐप को शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राखी पर उनकी तरफ से आसनसोल की महिलाओं के लिए यह छोटी सी सौगात है। हालाकि इस बारे में जब हमने वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासू से बात की तो उन्होंने इस पूरे अभियान को एक ढकोसला बताया। उन्होंने कहा कि कृष्णेंदु मुखर्जी यह सब कर के मीडिया में बने रहना चाहते हैं इससे महिला सुरक्षा का कोई लेना देना नहीं है। दासू ने कहा कि अगर कृष्णेंदु मुखर्जी को महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो वह नंदीग्राम क्यूं नही जाते। उन्होंने साफ कहा कि अभी एक दुर्भयागजनक घटना को लेकर पूरे प्रदेश के आंदोलन चल रहा है तो वह भी बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page