shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के मोब लिंचिंग की घटना को लेकर कांग्रेस ने किया उत्तर थाने का घेराव:

1 min read

आसनसोल : मंगलवार को आसनसोल कांग्रेस की तरफ से आसनसोल उत्तर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम और प्रसनजीत पुईतुंडी सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले 10 अगस्त को चंद्रचूड़ मंदिर के पास रघुनाथ बाटी इलाके में रेल पार इलाके के दो युवकों मुस्लिम हक और मोहम्मद आमिर की स्थानीय कुछ लोगों द्वारा जमकर पिटाई की गई। इस घटना में मुख्य आरोपी समीर बावरि नामक एक व्यक्ति है वायरल वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि समीर बावरी नाम का यह व्यक्ति इन दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई कर रहा है जब समीर बावरी के बारे में खोजबीन की गई तो पता चला कि वह इलाके में एक आपराधिक छवि वाला इंसान है शाह आलम ने कहा कि यह बड़े हैरानी की बात है कि 10 तारीख के बाद आज 13 तारीख हो गया मॉब लिंचिंग कि उस घटना को लेकर आसनसोल उत्तर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी लेकिन अभी तक समीर बावरी को गिरफ्तार नहीं किया गया जबकि बकरी चोरी के आरोप में उन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है वह जेल की सलाखों के पीछे है शाह आलम ने कहा कि दोनों युवक फेरी करके अपने घर का गुजारा करते हैं लेकिन जिस तरह से उन पर बकरी चोरी का आरोप मढ़ दिया गया यह बेहद शर्मनाक है और जिस समीर बावरी नामक आपराधिक छवि वाले इंसान ने इन दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई की वह अभी तक खुला घूम रहा है शाह आलम ने कहा कि आज इसी मुद्दे पर आसनसोल नॉर्थ थाने के सामने वह लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वह नॉर्थ थाने के प्रभारी से यह सवाल पूछना चाहते हैं कि आखिरकार समीर बावरी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है वहीं प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि जब वायरल वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि समीर बावरी नामक उस इंसान ने बेरहमी से इन दोनों युवकों की पिटाई की तब घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक उसको गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया जबकि मोब लिंचिंग को लेकर उत्तर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है इसी प्रश्न को लेकर आज कांग्रेस उत्तर थाने आई है और इस सवाल का जवाब मांग रही है उन्होंने साफ कहा कि पुलिस प्रशासन सो रही है जबकि समीर बावरी जैसे अपराधी खुला घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि किसी को भी अपना वोट बैंक बचाने के लिए अपराधियों को प्रश्रय देने नहीं दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page