shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अंगदान पखवाड़ा समापन समारोह का  ऑनलाइन आयोजन:

1 min read

आसनसोल :मंगलवार को विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अंगदान जागरूकता पखवाड़ा समापन समारोह ऑनलाइन वेबिनार, राष्ट्रीय प्रकल्प प्रमुख रेणु अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सम्मेलन द्वारा 3 अगस्त से 13 अगस्त तक पूरे राष्ट्र में अंगदान जागरूकता बढ़ाने और इसके महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से सदस्यों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से “अंगदान पखवाड़ा” मनाया गया। इस वेबिनार में अंगदान पर आधारित स्पीच प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन भी किया गया, जिसमें देशभर से सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं की सदस्यायों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी और राष्ट्रीय सचिव निशा मोदी के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अंगदान के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय नेत्र- अंगदान प्रमुख रेणु अग्रवाल ने अंगदान के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एक अंगदान से कई जीवन बचाए जा सकते हैं और समाज में इसे लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बबिता बगड़िया द्वारा इस वेबिनार का सफल संचालन किया गया। वेबिनार में अंगदान आधारित स्पीच प्रतियोगिता में देशभर से 13 राज्यों से सदस्यायों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अंगदान के विभिन्न पहलू, प्रक्रिया, इसके लाभ, समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के तरीकों, और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उपायों पर चर्चा की।
मधु डुमरेवाल द्वारा अंगदान जागरूकता आधारित क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया और अंगदान से जुड़ी अपनी जानकारी का परीक्षण किया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य है लोगों में अंगदान की जानकारी और समझ विकसित करना।
वेबिनार के अंत में, स्पीच और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम की उपस्थित जज वर्तमान अध्यक्ष अंजू सराओगी,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उषाकीरण टीबेरेवाल और सुशीला फ़रमानिया द्वारा घोषणा की गई। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
*स्पीच विजेता में
प्रथम –
सुनीता गोयल, छत्तीसगढ़
अंजू मित्तल, उड़ीसा
द्वितीय –
नीतू बंसल, गुजरात
रंजू अग्रवाल, पश्चिम बंगाल
तृतीय –
गुंजन भरेच, असम
राजेश्वरी सोमानी, महाराष्ट्र रहीं।
वहीं प्रोत्साहन के तौर पर तमिलनाडु की
सुमन गोयल, राजस्थान की
भारती काल्या, को पुरस्कृत किया गया।

क्विज की विजेता रहीं
प्रथम – अरुणा अग्रवाल, छत्तीसगढ़
द्वितीय – रीता लोढ़ा, झारखंड
तृतीय – पवित्रा ढँढारिया, गुजरात

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय संपादक सोनल जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और अंगदान के संदेश को समाज में व्यापक रूप से फैलाने की अपील के साथ हुआ। यह वेबिनार न केवल ज्ञानवर्धक था, बल्कि इसे लेकर सभी उपस्थित लोगों में जागरूकता और प्रेरणा का संचार हुआ।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने पखवाड़े के माध्यम से समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे एक व्यापक जनांदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
सभी प्रदेश की अध्यक्ष ,सचिव,प्रकल्प प्रमुख और शाखा की सदस्यायों के साथ ज़ूम और फ़ेसबुक के माध्यम से 2500 के क़रीब उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page