बीबी कालेज के सामने जीटी रोड पर सड़क हादसा एक युवती बुरी तरह से घायल:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के बीबी कालेज के निकट जीटी रोड पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवती बुरी तरह से घायल हो गईं। वहां पर मौजूद लोगों के मुताबिक एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे और यह लड़की कॉलेज की तरफ से सड़क पार कर रही थी जब यह हादसा हुआ । हालाकि यह साफ नहीं हो पाया कि लड़की बीबी कालेज की ही छात्रा थी या नहीं। आनन फानन में लोगों द्वारा लड़की को जिला अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि लड़की के सर पर गंभीर चोट आई है। गगतना के बाद वहां जाम लग गया । लोगों की मांग थी कॉलेज का सामने ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए इंतजाम किए जाएं












