shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अजय और सिंघारन नदी के अतिक्रमण के खिलाफ जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा का जमुड़िया बीडियो कार्यालय घेराव:

1 min read

जमुड़िया :जमुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में कुछ कारखाना मालिकों द्वारा अजय और सिंहारन नदियों पर अतिक्रमण करने के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जमुरिया ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस का घेराव किया गया आपको बता दें कि इस मुद्दे पर जितेंद्र तिवारी ने जिला शासक को पत्र लिखकर अवगत कराया था लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब जमुरिया ब्लॉक डेवलपमेंट कार्यालय से कोई समुचित जवाब नहीं मिला तो आज कार्यालय का घेराव किया गया इस बारे में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि कौन कितना पैसा बना रहा है इससे उनको कोई लेना-देना नहीं है और न ही कोई आपत्ति है लेकिन कोई अगर देश के कानून की धज्जियां उड़ा कर प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट करके पैसे कमाएगा तो यह वह होने नहीं देंगे उन्होंने कहा कि नदियों को घेर कर उनकी जमीनों पर अतिक्रमण करके उनके बहाव को बदलकर जिस तरह से जमुरिया औद्योगिक क्षेत्र के कुछ कारखाना मालिक यहां की प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट कर रहे हैं वह ना काबिले बर्दाश्त है इससे पहले भी भाजपा की तरफ से इस मुद्दे पर आवाज उठाई गई थी लेकिन जब कुछ भी सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो आज यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसके बाद भी अगर चीजें नहीं सुधरी तो भारतीय जनता पार्टी कानून के दायरे में रहते हुए जो भी करना होगा वह करेगी लेकिन किसी भी कीमत पर जमुरिया के प्राकृतिक संतुलन को बिगड़ने नहीं देगी वही जब हमने इस बारे में जमुरिया पंचायत समिति की अध्यक्ष इंदिरा बाद्यकर से बात की तो उन्होंने कहा कि अब तक किसी ने भी इस क्षेत्र में नदियों पर अतिक्रमण करने को लेकर उनके पास कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है अगर ऐसा हुआ तो जरूर जो भी उचित करवाई है वह की जाएगी उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मुद्दे को लेकर उन्होंने बीएलओ को देखने के लिए कहां है उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी नदी पर अतिक्रमण करने का अधिकार नहीं है और अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं जब हमने इस बारे में जमुरिया के ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी अरुणलोक घोष से बात की तो उन्होंने भी कहा कि फिलहाल इस बारे में उनके पास कोई निश्चित जानकारी नहीं है की सरकारी जमीन या नदी पर अतिक्रमण किया गया है लेकिन अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो जरूर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर किसी के पास भी नदी पर अतिक्रमण करने उसके बहाव को बदलने या उसे अपने क्षेत्र की सीमा के अंदर घुसाने का अधिकार नहीं है लेकिन फिलहाल इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं है लेकिन किसी को भी इस तरह से अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page