कोयला तस्करी मामले में आज भी गठित नहीं हो सकी चार्जशीट:
1 min read
आसनसोल :कोयला तस्करी मामले में शुक्रवार को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में आरोप तय करने की तारीख तय थी, लेकिन इस मामले में आरोप तय नहीं किये गये. आरोप तय करने की तारीख 7 सितंबर तय की गई है. हालांकि, इस दिन आरोप तय करने की तारीख पहले से तय होने के कारण कोयला तस्करी मामले के कई आरोपी अदालत में उपस्थित हुए. उस दिन कोयला तस्करी मामले का मुख्य आरोपी अनूप माजी भी मौजूद था. आरोपी के वकील शेखर कुंडू और सोमनाथ चटराज ने कहा कि हाकीम उस दिन मौजूद नहीं थे. मामले की चार्जशीट आरोपियों को सौंप दी गई है. हालांकि, आज भी कोयला तस्करी मामले का आरोप गठित नहीं हो सका है. दोबारा सात सितंबर को आरोप तय करने की तिथि तय की गयी है












