पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर आसनसोल में माकपा ने उन्हें दी श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज कोलकाता में देहांत हो गया वह 80 वर्ष के थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे आज उनके देहांत के बाद आसनसोल के गिरजा मोड़ से लेकर ट्रैफिक मोड तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से रैली निकाली गई इस रैली में इस क्षेत्र के तमाम वामपंथी नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे सभी ने बुद्धदेव भट्टाचार्य को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए शिल्पांचल के वरिष्ठ वामपंथी नेता पार्थ मुखर्जी नेकहा भट्टाचार्य एक ऐसे अनोखे नेता थे जो सत्ता के करीब या सत्ता में रहते हुए भी कभी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हुए उन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग कोई नहीं लगा सकता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने हमेशा लोगों के भलाई के लिए राजनीति की और उन्होंने स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दिया पार्थो मुखर्जी ने कहा कि भले ही बुद्धदेव भट्टाचार्य पिछले कुछ वर्षों से बेहद बीमार रह रहे थे और सक्रिय राजनीति से दूर थे लेकिन वामपंथियों के लिए यह एहसास ही काफी था कि अभिभावक के तौर पर बुद्धदेव भट्टाचार्य अभी भी उनके पास है लेकिन आज बुद्धदेव भट्टाचार्य के देहांत के बाद वामपंथियों के सर से अभिभावक का साया हट गया जिसका प्रभाव न सिर्फ पार्टी पर बल्कि पूरे प्रदेश पर पड़ेगा












