पश्चिम बर्दवान जिले के सूचना और संस्कृति विभाग की तरफ से कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम:
1 min read

आसनसोल :विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सूचना और संस्कृति विभाग की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता के अलावा जिला प्रशासन से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी कलाकार और विशिष्ट लोग उपस्थित थे। यहां पर सभी ने रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला शासक ने रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन और कार्यों के बारे में वक्तव्य दिया और कहा कि उन्होंने साहित्य के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया है उससे सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस दौरान विभिन्न कलाकारों ने रविंद्र नाथ टैगोर की रचनाओं और उनके गीतों को पेश किया












