shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

एसबीएफसीआई महिला शाखा कनकधारा द्वारा कर और निधि प्रबंधन पर सफल सेमिनार का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :एसबीएफसीआई की महिला शाखा, कनकधारा ने बुधवार को”कर और निधि प्रबंधन” पर एक प्रभावशाली सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया। इस संदर्भ में
अध्यक्ष अंजना कौर ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को व्यापार करने में आसानी और उद्यमिता कौशल के विकास के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के तौर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट नेहा अग्रवाल, और अभिषेक अग्रवाल उपस्थित थे। उन्होंने आयकर, धन सृजन, पूंजी वृद्धि, नई कर व्यवस्था और निवेश के अन्य तरीकों और कर छूट पर विशेष ध्यान देते हुए व्यापक जानकारी प्रदान की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने वक्ताओं के विचारों को बड़े ध्यान से सुना और उनसे लाभ उठाया। सचिव नबनिता बनर्जी ने बतौर टीम ये सुनिश्चित किया कि प्रत्येक सहभागी को अपनी वित्तीय जानकारी को बढ़ाने का मौका मिले और वे अपने व्यवसाय को और अधिक सशक्त बना सकें। उपस्थित एक्जीक्यूटिव सदस्य मधु डुमरेवाल ने कहा कि कनकधारा का उद्देश्य ऐसे और अधिक ज्ञान सत्र आयोजित करना है, ताकि क्षेत्र की महिलाएं वित्तीय स्वतंत्रता और उद्यमिता में आगे बढ़ सकें। अन्य उपस्थित सदस्य भावना पटेल, सोनिया पचीसिया, पूजा उपाध्याय, रुचिका डोकनिया, मनीषा अग्रवाल, प्रियंका चोपड़ा, आदि सभी सदस्यगण के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page