हर साल बारिश में गाड़ुई नदी में आने वाले सैलाब को रोकने के लिए दानिश अजीज ने प्रशासन से कारगर कदम उठाने की रखी मांग:
1 min read
आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को आसनसोल के बीएनआर इलाके में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर संगठन के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी यहां पर मौजूद थे दानिश अजीज ने आसनसोल में पिछले हफ्ते भारी बारिश में जान गंवाने वाले तीन व्यक्तियों के परिजनों के साथ सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि उनकी पार्टी उनके परिजनों के साथ है इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि हर साल आसनसोल में बारिश होती है और गाड़ुई नदी में उफान की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है उन्होंने 2021 से लेकर इस साल 2024 तक के आंकड़े उठाकर दिखाएं और कहा कि ऐसा एक भी साल नहीं हुआ जब भारी बारिश की वजह से गाड़ुई नदी ने किसी की जान नहीं ली हर साल ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब पश्चिम बर्दवान जिले के जिला शासक मेयर को देना होगा लेकिन उससे भी ज्यादा जवाबदेही आसनसोल उत्तर के विधायक और पश्चिम बंगाल सरकार में तीन बार के मंत्री मलय घटक को करनी होगी। उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रेल पार की जनता ने बार-बार मलय घटक को चुनाव में भर भर कर वोट दिया है लेकिन जब सुविधा मिलने की बात आती है तो रेल पार के लोगों को कुछ नहीं मिलता मिलता है तो बस भारी बारिश में नदी में आए सैलाब की वजह से मुश्किल और परेशानी दानिश अजीज ने कहा कि वह तीन बार के मंत्री हैं आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं इसके बावजूद यहां के लोगों को इतनी परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ता है । हर साल कहा जाता है की नदी के साफ सफाई की जाएगी लेकिन होता कुछ नहीं है और हर साल मानसून में किसी ने किसी घर का चिराग बुझ जाता है उन्होंने कहा कि मंत्री के चहेते पार्षद 22 नंबर वार्ड काउंसलर अनिमेष दास के वार्ड की सीमा तक पानी को रोकने के लिए बाउंड्री बनाया गया है लेकिन इसके बाद जहां से आजाद बस्ती शुरू होती है वहां पर कोई बाउंड्री नहीं है जिस वजह से जब भी नदी में सैलाब आता है लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लोगों को अपने घर से बाहर निकाल कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ता है क्योंकि उनके घरों में सैलाब का पानी घुस जाता है इस साल भी यही हाल है आज भी ऐसे कई घर हैं जहां पर लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर है क्योंकि निचले हिस्से में पानी भरा हुआ है उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि चुनाव के दौरान इस क्षेत्र के लोगों से वोट तो लिया जाता है लेकिन उनकी परेशानियों को दूर करने की कोई कोशिश नहीं की जाती उन्होंने मंत्री मलय घटक से सवाल किया कि फिर वह तीन बार के मंत्री होकर भी इस समस्या का समाधान क्यों नहीं निकाल पाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की की आजाद बस्ती से लेकर रामकिशन डंगाल तक नदी के पानी को रोकने के लिए बाउंड्री बनाया जाए और गाड़ुई नदी की साफ सफाई करते हुए उसे 20 फीट गहरा किया जाए ताकि बारिश के मौसम में नदी का पानी दोनों किनारो तक ना आ सके। दानिश अजीज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हर साल जो नदी में बाढ़ आती है वह कुछ राजनीतिक दलों के लिए एक त्यौहार की तरह है वह राहत कार्यों के नाम पर लोगों के बीच कुछ तिरपल बांट देते हैं और कुछ भोजन सामग्री का वितरण करते हैं और इस तरह से मीडिया में बने रहते हैं इस सबसे स्थाई रूप से निजात पाने के लिए ही ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन चाहता है कि नदी के किनारो पर बाउंड्री वॉल बनाया जाए और नदी की साफ सफाई करके उसे 20 फीट तक गहरा किया जाए












