चांदमारी में रेलवे ने जारी किया घर खाली करने का नोटिस:
1 min read
आज रेलवे की तरफ से आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड के चांदमारी रेलवे क्वार्टर में रहने वाले लोगों को नोटिस जारी किया गया यहां लोगों का कहना है कि आज सुबह अचानक रेलवे के कुछ अधिकारी आए और उनसे नोटिस पर दस्तखत करने के लिए कहां जब यहां के लोगों ने उन अधिकारियों से पूछा कि नोटिस में क्या लिखा है तो उन्होंने का कि यह घर खाली करने का नोटिस है । इस पर पर यहां के लोगों ने कहा कि वो तब तक इन क्वाटर को खाली नहीं करेंगे जब तक रेलवे की तरफ से इनको कहीं और बसाने का इंतजाम नहीं किया जाता इनका कहना है कि हर 6 महीने 1 साल में इनको नोटिस थमा दिया जाता है लेकिन इनको कहीं और बसाने के लिए रेलवे की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जाता । उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह डीआरएम दफ्तर गए थे और डीआरएम से गुहार लगाने की कोशिश की थी लेकीन उनको अंदर घुसने तक नही दिया गया। इनका कहना है वह अपने परिवार को लेकर कहां जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके मजबूरी में उनको इस तरह से रहना पड़ रहा है। वहीं 23 नंबर वार्ड की टीएमसी प्रत्याशी सीके रेशमा ने कहा की हर नया ऑफिसर आता है और खानापूर्ति करने के लिए इनको नोटिस थमा देता है। लेकिन यह कहां जाएंगे। सीके रेशमा ने कहा कि इनको हटाने से पहले इनको रेलवे कि तरफ से कहीं और बसा दिया जाए। उन्होने कहा कि यह लोग थोड़ा थोड़ा कर के उन घरों के पैसे चुका देंगे












