महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा की शादी की 48वी सालगिरह पर हुआ एक कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
आज मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से महावीर स्थान सेवा समिति में अरुण शर्मा के कार्यालय में उनकी शादी की 48वी सालगिरह पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया अरुण शर्मा ने यहां केक काटा साथ ही महाबीर स्थान सेवा समिति परिसर में रोजाना रात में गरीबों को भोजन कराया जाता है आज अपनी शादी की 48 में सालगिरह के अवसर पर अरुण शर्मा ने अपनी तरफ से 200 जरूरतमंदों को रात का भोजन करवाया। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से सुदीप अग्रवाल ने अरुण शर्मा को 48 वीं सालगिरह की बधाई दी और कहा कि वह मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के लिए पिता तुल्य है यही वजह है कि आज इस शुभ अवसर पर संगठन की तरफ से अरुण शर्मा को सम्मानित किया गया और इस खास दिन को कुछ अलग तरीके से मनाया गया इसके साथ ही सुदीप अग्रवाल ने अरुण शर्मा की दीर्घायु की कामना करते हुए यह प्रार्थना की कि उनका आने वाला जीवन और भी मंगलमय हो












