कुत्ते के शरीर पर टीएमसी का झंडा टीएमसी ने लगाया भाजपा पर ओछी राजनीति करने ka आरोप:
1 min read
आसनसोल नगर निगम का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पार्टियों के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है आज इसी का एक उदाहरण आसनसोल नगर निगम के 56 नंबर वार्ड में देखा गया यहां आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल 56 नंबर वार्ड में चुनाव प्रचार के लिए निकलीं थीं तभी उनकी नजर एक कुत्ते पर पड़ी जिसके शरीर पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा बांधा हुआ था बताया जा रहा है कि पहले तो अग्निमित्रा पाल ने उस कुत्ते को सहलाया पुचकारा इसके उपरांत अग्निमित्रा पाल ने कटाक्ष के लहजे में कहा कि शायद यह भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए जा रहा है इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि अग्निमित्रा पाल ने कहा कि 2026 में टीएमसी की यही हालत होगी हालाकि अग्निमित्रा पाल ने खुद ही कुत्ते के शरीर से झंडा खोलकर सम्मान के साथ एक घर की छत पर रख दिया इस संबंध में जब हमने टीएमसी के कद्दावर नेता अशोक रुद्रा से बात की तो पहले तो उन्हें जैसे इस घटना पर विश्वास नहीं हुआ इसके उपरांत उन्होंने अग्निमित्र पाल पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह ऐसा कह रही हैं कि यह कुत्ता टीएमसी में शामिल होने के लिए आ रहा है तो इससे उनकी मानसिकता समझ में आती है वहीं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जो दुर्गति किस राज्य में की थी आसनसोल की जनता भी नगर निगम चुनाव में भाजपा की वही हालत करेगी












