आसनसोल नगर निगम के 34 नंबर वार्ड में अन्य दलों से आए सैकड़ों लोगों ने टीएमसी का दामन थामा:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 34 नंबर वार्ड प्रत्याशी ज्योति सिंह के समर्थन में अन्य दलों के लगभग 200 लोगों ने विधान उपाध्याय रुपेश यादव के हाथों से झंडा पकड़कर टीएमसी का दामन थामा।इस मौके पर उपस्थित 34 नंबर वार्ड के प्रत्याशी ज्योति सिंह, रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रुपेश यादव, पश्चिम बर्दवान के युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष विधान उपाध्याय, सदन सिंह, तापस तिवारी,समाजसेवी अमित मोर,मीर स्दीक़ी, शुभो भट्टचार्य, मीर बसर इंदु सिंह,मनोज ओझा, मोहन गोप, राजू गोराई, विधान मण्डल,राज दास आदि तमाम स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने कहा कि आज सैकड़ों की तादाद में भाजपा समर्थकों ने टीएमसी का दामन थाम लिया उन्होंने कहा कि इससे पहले वह किसी अन्य दल में रहे होंगे लेकिन उनको बरगला कर भाजपा में शामिल करवाया गया था उनको अपनी गलती का एहसास होते ही उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया क्योंकि उनकी भी समझ में आ गया है कि अगर पश्चिम बंगाल का कोई विकास कर सकती है तो वह है राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्होंने कहा कि आज टीएमसी में शामिल होने वाले लोगों ने देखा है कि किस तरह से पिछले 10 सालों में ममता बनर्जी के शासनकाल में पश्चिम बंगाल की तरक्की हुई है इसके साथ ही उपाध्याय ने कहा कि आज जो लोग टीएमसी में शामिल हो रहे हैं वह भी ममता बनर्जी के विकास के रथ पर सवार होना चाहते हैं और विकास के इस कार्य में अपना योगदान रखना चाहते हैं उनका भी दल में स्वागत है उन्होंने कहा कि बंगाल में जो विकास हुआ है उससे भी बड़ी बात यह है कि यहां पर शांति और सौहार्द का माहौल बना है आज हर एक इंसान शांति से अपना जीवन यापन कर सकता है और इसकी एकमात्र वजह है ममता बनर्जी का कुशल नेतृत्व वही रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष और 37 नंबर वार्ड से प्रत्याशी रुपेश यादव ने कहा कि आज जब माकपा समर्थक लाल झंडा लेकर लोगों के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं तो उनको शर्म भी नहीं आती क्योंकि यह वहीं माकपा नेता और समर्थक हैं जिन्होंने 2015 में रानीगंज को जब आसनसोल नगर निगम में विलय किया गया था उसका विरोध किया था रुपेश यादव ने कहा कि इतने सालों तक या यूं कहें कि इतने दशकों तक रानीगंज में माकपा का शासन था विधायक भी माकपा के पार्षद भी माकपा के लेकिन विकास के नाम पर यहां पर कोई कार्य नहीं किया गया था आज वह किस मुंह से रानीगंज के लोगों के पास आकर विकास की बात कर रहे हैं रुपेश यादव ने जोर देकर कहा कि इस वार्ड के लिए सबसे उचित प्रत्याशी टीएमसी के ज्योति सिंह हैं और 12 तारीख को उनके पक्ष में मतदान करने के बाद इस वार्ड के विकास की सारी जिम्मेदारी ज्योति सिंह पर आ जाएगी और उनको विश्वास है कि ज्योति सिंह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे












