आसनसोल बाजार कमेटी के ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए मंत्री मलय घटक:
1 min read
आज आसनसोल बाजार कमेटी की तरफ से देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने यहां झंडा फहराया ।इसके उपरांत यहां राष्ट्रगान भी गाया गया। इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में देश को संविधान मिला था यह संविधान है जो सबको समान अधिकार प्रदान करता है चाहे वह किसी भी धर्म जात संप्रदाय समुदाय या लिंग का क्यों ना हो संविधान की सबसे अहम बात थी धर्मनिरपेक्षता लेकिन आज कुछ ताकतें धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा बन रहे हैं उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर इन ताकतों का मुकाबला करना होगा इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी अमरनाथ चटर्जी पिंटू गुप्ता संजय तिवारी मनोज शर्मा सगीर आलम सहित आसनसोल बाजार कमेटी के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे












