आसनसोल उत्तर थाने की तरफ से 40 महिलाओं को दिए गए चूल्हे:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाने की तरफ से आज कुछ महिलाओं को चूल्हे प्रदान किए गए। वार्ड नंबर 13,14,30 और 31 में रहने वाली महिलाओं को यह चूल्हे प्रदान किए गए। हर एक वार्ड से 10 महिलाओं को यह चूल्हे प्रदान किए गए। इस मौके पर 30 नंबर वार्ड पार्षद गोपा हालदार आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी अमित हालदार सहित आसनसोल उत्तर थाना के तमाम अधिकारी उपस्थित थे। दरअसल महिलाओं को जिस तरह से कोयले के चूल्हे में खाना बनाना पड़ता है उससे इन महिलाओं को निजात दिलाने यह चूल्हे प्रदान किए गए। पार्षद गोपा हालदार ने आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी अमित हालदार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से आसनसोल उत्तर थाने की तरफ से महिलाओं की सहूलियत के लिए यह चूल्हे दिए गए वह सराहनीय है












