आसनसोल चेंबर आफ कामर्स सचिव शंभू नाथ झा ने सेन रेले के पांच मुंह ब्रीज की दयनीय स्थिति को लेकर डीआरएम को लिखा पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह को एक पत्र लिखकर उनका ध्यान सेन रेले रोड़ में रेलवे के पांच मुंह ब्रीज की ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। शंभुनाथ झा ने पत्र में लिखा है कि यह ब्रीज आसनसोल के मुख्य जगहों में से एक है । जो आसनसोल के सरकारी आफिसों और हाइवे जाने का मुख्य मार्ग है । उन्होंने लिखा कि जैसा कि डीआरएम ने भी देखा होगा कि इस बरसात में इस ब्रीज की क्या दयनीय स्थिति हो गई थी । बरसात के माह में हमेशा किसी भयावह दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शंभुनाथ झा ने डीआरएम से अनुरोध किया है कि पश्चिम बर्धमान के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में ये समस्या और भी जटिल होने वाली है । उन्होंने डीआरएम से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल कर आसनसोल के जन-गण को राहत पहुंचाया जाए












