डाबर मोड़ से गोरौंडी तक सड़क की हालत खराब जान हथेली पर लेकर करना पड़ता है सफर:
1 min read
आसनसोल :डाबर मोड़ से गौरांडी तक जाने वाली सड़क की हालत इतनी ज्यादा खराब है की आए दिन यहां पर कोई ना कोई हादसा होता रहता है लोगों का कहना है कि इस सड़क की ऐसी अवस्था पिछले लंबे समय से है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। खासकर टोटो चालकों को इस रास्ते से टोटो ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हमने कई टोटो चालकों से बात की उन्होंने कहा कि यह रास्ता इतना ज्यादा खराब है कि यहां से गुजरने में उन्हें डर लगता है उन्होंने कहा कि गौरांडी से लेकर डाबर मोड तक पूरा रास्ता खराब है और आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं कभी चार चक्का वाहन पलट जाता है तो कभी टोटो पलट जाता है लोगों को चोट लगती है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है कि वह इस रास्ते की मरम्मत करें स्थानीय लोगों ने भी बताया कि यह रास्ता इतना ज्यादा खराब है कि लोगों को इस रास्ते पर से गुजरने में डर लगता है लेकिन इस रास्ते की मरम्मत की तरफ किसी का ध्यान नहीं है सबकी बस एक ही मांग है कि जल्द से जल्द इस रास्ते को ठीक किया जाए ताकि लोगों को अपनी जान हथेली पर लेकर इस रास्ते पर सफर न करना पड़े












