भारी बारिश के कारण पुरुलिया बांकुरा और पश्चिम बर्धमान के लोगों को रेलवे लाइन पर करना पड़ रहा है सफर:
1 min read
बर्नपुर :पिछले दो दिनों की भारी बारिश के कारण डीवीसी के मैथन और पंचेत बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ना शुरू हो गया है. इसीलिए दामोदर का जलप्रवाह बढ़ गया है. और बर्नपुर से पुरुलिया तक दामोदर नदी पर बना बांस का ब्रिज उस पानी में बह गया. यह बांस का ब्रिज पश्चिम बर्दवान और पुरुलिया के लोगों के लिए एक अस्थायी पुल था। इसके ध्वस्त होने से इन तीनों जिलों के लोगों का संपर्क टूट गया. दामोदर नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण नावें भी नहीं चलीं. इसलिए पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्दवान के लोग दामोदर स्टेशन से पुरुलिया तक रेल लाइन पर जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं. इसलिए इन तीन जिलों के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाईन को चुना है। . कई लोगों का कहना है कि अगर दामोदर नदी पर पक्का पुल होता तो जान जोखिम में डालकर रेलवे लाईन पार नहीं करते












