सिंहारन नदी की रक्षा के लिए ईकड़ा के लोगों के आंदोलन को जितेंद्र तिवारी ने दिया समर्थन:
1 min read
आसनसोल :जमुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में स्थानीय निवासियों द्वारा वहां की सबसे महत्वपूर्ण नदी सिंहारन को बचाने के लिए आंदोलन शुरू किया गया है आपको बता दें कि वहां के लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ उद्योगपतियों द्वारा सिंहरान नदी के किनारे को अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे की नदी अब एक नाले में तब्दील हो गई है इसे लेकर आज पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने एक संदेश जारी करके इस आंदोलन को समर्थन दिया है उन्होंने कहा कि वह पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से इसी मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते आए हैं वह खुद भी जमुड़िया गए थे और इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी आवाज भी उठाई थी उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि अब स्थानीय निवासी भी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और वह भी अब अतिक्रमण को लेकर विरोध कर रहे हैं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वह इस आंदोलन के साथ है और किसी भी कीमत पर प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि हमने देखा कि एक दिन की बारिश में किस तरह से गाड़ुई नदी ने तीन लोगों की जान ले ली और दूसरी तरफ जमुड़िया में कुछ उद्योगपति अपने स्वार्थ के लिए नदी को समाप्त कर रहे हैं अगर इस तरह से इंसान प्रकृति को और प्रकृति इंसान को समाप्त करने पर आ जाए तो पूरी मानव सभ्यता खत्म हो जाएगी उन्होंने कहा कि अभी से इस को लेकर सावधान होने की आवश्यकता है और वह नदी को बचाने के लिए आखिरी दम तक आंदोलन करते रहेंगे।












