आसनसोल रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर रेलवे ट्रैक पर मछलियां तैरने का वीडियो आया सामने ईस्टर्न रेलवे ने बताया नही है आसनसोल स्टेशन की तस्वीर , कानूनी कार्रवाई करने की कही बात:
1 min read
आसनसोल :सोशल मीडिया पर ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल स्टेशन की एक वीडियो सामने आई है जिसमे यह देखा जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर मछलियां तैर रहीं हैं। आसनसोल टाईम्स ने इस वीडियो की सत्यता की जांच नही की है । अब ईस्टर्न रेलवे की तरफ से इसका खंडन किया गया है। ईस्टर्न रेलवे का कहना है कि यह वीडियो 3 महीने पुराना है और यह दादर रेलवे स्टेशन की तस्वीरें हैं । वीडियो को एडिट किया गया है और इसमें आसनसोल रेलवे स्टेशन पर चल रहे अनाउंसमेंट के साउंड को जोड़ा गया है ताकि यह लगे कि यह वीडियो आसनसोल रेलवे स्टेशन का है तथा यहां के यात्रियों में डर पैदा हो । यह सब ईस्टर्न रेलवे को बदनाम करने की मंशा से किया गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अपलोड करने वालों के खिलाफ ईस्टर्न रेलवे कानूनी कार्रवाई करेगी । ईस्टर्न रेलवे की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि यह 3 महीने पुराना वीडियो दादर रेलवे स्टेशन का है है जिसे विजयवाड़ा के एक यू ट्यूब चैनल ने प्रसारित भी किया था।












