44 नंबर वार्ड पार्षद और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के तत्वावधान में बस्तीन बाजार के पास हाई ड्रेन की हुई सफाई:
1 min read
आसनसोल :गुरुवार रात से आसनसोल सहित पूरे पश्चिम बर्धमान जिले में लगातार हो रही मूषलाधार बारिश की वजह से जिले के विभिन्न इलाकों में जल जमाव की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन सब के बीच आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड इलाके के बाजार क्षेत्र में इस साल इतनी भारी बारिश के बावजूद भी लोगों को जल जमाव से राहत मिली इसके लिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी को धन्यवाद दिया जिनकी दूर अंदेशी की वजह से इस साल बारिश का मौसम आने से पहले ही बाजार क्षेत्र के विभिन्न बड़े नारियों के साफ-सफाई की गई थी आज भी अमरनाथ चटर्जी के तत्वावधान में आसनसोल के बस्तीन बाजार के निकट हाई ड्रेन की साफ सफाई की गई जिससे कि बारिश का पानी आसानी से यहां से निकल जाए और लोगों को कोई असुविधा न हो। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद और निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की इस पहल की सराहना की।













