आसनसोल में बारिश के बाद बचाव कार्य के दौरान डिप्टी मेयर वसीम उल हक जख्मी, हाथ टूटा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कल्याणपुर इलाके में कल एक कार नदी के तेज बहाव में डूब गई थी कल रात से ही उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था सुबह पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेल पार इलाके में झाड़िय से वह कार मिली चालक को बचाया नहीं जा सका इस पूरे तलाशी अभियान के दौरान आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक घटनास्थल पर मौजूद थे उनकी निगरानी में सारा काम किया जा रहा था शनिवार सुबह जब कार की तलाश की जा रही थी तब अचानक डिप्टी मेयर वसीम उल हक का पैर फिसल गया और वह गिर गए बताया जाता है कि उनकी हड्डी टूट गई है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए कहा है












