कल्याणपुर में नदी में बही कार को एनडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला चालक की मौत :
1 min read
आसनसोल : कल मूषलाधार बारिश में लोगों की बातों को अनसुना कर कल्याणपुर ब्रिज के ऊपर एक कार चालक ने उफनती नदी के बीच ब्रिज पार करने की कोशिश की नदी का बहाव इतना तेज था कि कार चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वह बह गई स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार उसे मना किया जा रहा था लेकिन उसने लोगों की एक नहीं सुनी और वह पानी के तेज बहाव में ब्रिज पार करने की कोशिश करने लगा इस पूरे घटनाक्रम का स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया गया था जिसमें देखा जा रहा था कि लोगों द्वारा उसे मना किया जा रहा है लेकिन फिर भी वह नहीं माना और अपनी कार लेकर उफनती नदी के बीच फूल पार करने की कोशिश करने लगा लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कार बह गई इसके बाद पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम द्वारा कार की तलाश शुरू की गई रात भर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने कार को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली आखिरकार आज सुबह 6:00 बजे के आसपास रेल पार इलाके में झाड़ियां के बीच वह कार मिली। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चालक की मौत हो चुकी थी प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक का नाम चंचल विश्वास बताया जा रहा है पुलिस ने चंचल विश्वास के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।












