गाड़ुई नदी में बही कार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कल्याणपुर इलाके में कल रात से हो रही भारी बारिश की वजह से गाड़ुई नदी उफान पर है इस वजह से एक गाड़ी नदी में बह गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक गाड़ी जा रही थी जिसे स्थानीय लोगों ने मना किया लेकिन गाड़ी चालक ने लोगों की बात नहीं सुनी और वह उस उफनती नदी में गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया अचानक गाड़ी नदी के पानी के बहाव में बह गई और फिर गाड़ी का कोई पता नहीं चल पाया हालांकि घटना के समय वहां पर मौजूद लोग यह नहीं बता पाए कि उस गाड़ी में कितने लोग सवार थे लोगों ने बताया कि वह सिर्फ चालक को ही देख पाए उसे बार-बार मना किया जा रहा था कि पानी का तेज बहाव है वह आगे ना जाए लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं सुनी और वह आगे बढ़ता गया आखिरकार गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई












