shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

फिरोज़ खान एफके ने आसनसोल नगर निगम के फंड का सही इस्तेमाल और निगरानी के लिए ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया:

1 min read

आसनसोल :अंतराष्ट्रीय व्यवसाई और समाजसेवी तथा एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आधिकारिक पत्र लिखकर राज्य के आम लोगों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों के लिए उनकी सराहना को और धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा की जिस तरह ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों के कल्याण के बारे में सोच रही है वह सराहनीय है। उन्होंने आगे लिखा की जिस तरह से मुख्यमंत्री के एक हालिया फैसले के जरिए आसनसोल नगर निगम के हर एक वार्ड के पार्षद को वार्ड के विकास के लिए सालाना 30 लाख रुपए देने की बात कही गई है वह बिल्कुल सही कदम है। उन्होंने आगे लिखा कि यह महत्वपूर्ण कदम आसनसोल के निवासियों की प्रगति और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद करने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आम लोगों के कल्याण और राज्य के विकास दोनों पर आपकी सरकार का लगातार ध्यान सराहनीय है।
लेकिन मुख्य चिंता यह है कि क्या नगर निगम के प्रत्येक पार्षद को आवंटित धन का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए ठीक से किया जा रहा है। इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके पास सभी आवश्यक जानकारी है, आपके पास एक अच्छी निगरानी टीम होनी चाहिए। उन्होंने अपने पत्र में इस बार पर खास जोर दिया की पार्षद को दिए जाने वाले फंड का दुरुपयोग न हो यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के पास एक विशेष निगरानी टीम का होना अति आवश्यक है। फिरोज़ खान एफके ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह इस विषय पर सबसे ज्यादा ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page