कोर्ट रोड पूजा कमेटी की तरफ से हुआ खुंटी पूजा का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी कोर्ट रोड पूजा कमेटी की तरफ से भव्य तरीके से दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है इसी क्रम में आज खूंटी पूजा का आयोजन किया गया राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने खुंटी पूजा कर दुर्गा पूजा की तैयारी की शुरुआत की इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन अनिमेष दास पूजा कमेटी के नरेश अग्रवाल हरिनारायण अग्रवाल सुरजीत सिंह मक्कड़ आदि उपस्थित थे इस मौके पर पूजा कमेटी से जुड़े सोमनाथ घोष ने कहा कि इस साल कोर्ट रोड पूजा कमेटी का यह 78वां वर्ष है इस बार राजस्थान के संस्कृति को पूजा पंडाल का थीम बनाया गया है और इस बार पूजा का बजट 20 लाख रुपए के आसपास है












